मदरसा चौराहे के पास नाले में गिरे युवक की पहचान नहीं
गोरखपुर, सितम्बर 22 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। राजघाट क्षेत्र के मदरसा चौराहे के पास रविवार सुबह खुले नाले में गिरकर जान गंवाने वाले करीब 40 वर्षीय युवक की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शिनाख्त के लिए दो स्तर पर जांच शुरू की है। आसपास के थानों और संभावित जिलों में युवक की फोटो भेजकर पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। साथ ही रास्ते में लगे सीसी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि पता चल सके कि युवक मदरसा चौराहे पर कहां से आया था। घटना रविवार सुबह करीब 10 बजे की है। सीसी कैमरे की फुटेज में आसमानी रंग की टीशर्ट और मटमैला पैंट पहने युवक पैदल मदरसा चौराहे की तरफ जाता दिखाई दे रहा है। एक घर के पास पहुंचकर वह स्कूटी पकड़कर कुछ देर खड़ा होता है। इसके बाद अचानक उसका शरीर लड़खड़ाने लगता है। करीब 10 सेकेंड तक वह खुद को संभालने की कोशिश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.