पूर्णिया, मई 14 -- गढ़बनैली, एक संवाददाता। कसबा नगर परिषद अंतर्गत मदरसा चौक स्थित फोरलेन सड़क लोगों के लिए लगातार जानलेवा साबित हो रही है। सड़क पार करने के दौरान हर दिन लोगों को जान जोखिम में डालनी पड़ती है, जिससे स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है। यह भी पढ़ें- पड़ाव से तड़वाबीर मंदिर तक कट नहीं होने से परेशानीस्थानीय समस्याएँ स्थानीय लोगों ने बताया कि फोरलेन सड़क के पश्चिम क्षेत्र में बसे दोगच्छी, शिकारपुर, बसंतपुर एवं सब्दलपुर गांव के लोगों को आवागमन के लिए इसी सड़क को पार करना पड़ता है। वहीं पूरब क्षेत्र के ग्रामीणों को प्रखंड मुख्यालय आने-जाने के लिए भी इसी मार्ग का उपयोग करना होता है। ग्रामीणों के अनुसार, फोरलेन सड़क पर चारों दिशाओं से लगातार वाहनों की आवाजाही होती रहती है। तेज रफ्तार गाड़ियों के बीच सड़क पार करना लोगों के लिए बेहद ख...