हाजीपुर, फरवरी 21 -- हाजीपुर। निज संवाददाता नगर परिषद के सीता चौक के समीप मदरसा से बालादास मठ तक एक करोड़ 16 लाख की लागत से पीसीसी सड़क व आरसीसी नाला का निर्माण कराया जाएगा। शुक्रवार को नगर परिषद कार्यालय में सभापति संगीता कुमारी और कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार ने निर्माण कार्य शुरू करने के लिए संवेदक को कार्यादेश सौंपा। इस अवसर पर अभियंता कृष्ण कुमार व अन्य अधिकारी मौजूद थे। कार्यपालक पदाधिकारी श्री कुमार ने बताया कि यह निर्माण कार्य लगभग 1 करोड़ 16 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा। योजना के तहत उच्च गुणवत्ता की पीसीसी सड़क और मजबूत आरसीसी नाला का निर्माण होगा। जिससे क्षेत्र में वर्षों से चली आ रही जर्जर सड़क और जलजमाव की समस्या का स्थायी समाधान हो सकेगा। मदरसा चौक से बिंद टोली होते हुए बालादास मठ तक पीसीसी सड़क व नाला का निर्माण कार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.