हिन्दुस्तान संवाददाता, जून 19 -- यूपी के मैनपुरी में दो बहनों की मौत से हड़कंप मच गया। दोनों के शव सैप्टिक टैंक में बरामद किए गए हैं। परिवार का कहना है कि दिनभर से दोनों की तलाश करते रहए और फिर शाम में सैप्टिक टैंक में उनके शव देखे गए। दोनों की मौत कैसे हुई इसकी जानकारी नहीं है। ये हादसा है या साजिश इसका पता लगाना मुश्किल है। दरअसल परिवार ने बच्चियों के पोस्टमार्टम करवाने से मना कर दिया। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई है। पुलिस का कहना है कि परिवार ने पोस्टमार्टम से इनकार किया है। हालांकि मामले में जानकारी ली गई है। आगे की कार्रवाई इसके अनुसार की जाएगी। गांव नगला कंचन में मस्जिद के मदरसे से गुरुवार सुबह पढ़कर निकली दो चचेरी बहनें अचानक लापता हो गईं। वो देर तक घर नहीं पहुंचीं तो उनकी तलाश शुरू हुई। दिन भर तलाशी में भी उनका कोई पता नहीं चल...