लातेहार, फरवरी 7 -- चंदवा, प्रतिनिधि। शहर के तिलैयाटांड़ स्थित मदरसा खैरुल उलूम चंदवा में आगामी 7 फरवरी, शनिवार को भव्य जलसा-ए-इस्लाह ए मोआशरा व सालाना तालीमी मुजाहिरा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम मदरसा परिसर में आयोजित होगा, जिसमें बड़ी संख्या में उलेमा-ए-कराम, अकाबिर-ए-दीन और आसपास के क्षेत्रों से अकीदतमंदों की शिरकत करेंगे। आयोजन को लेकर मदरसा प्रबंधन समिति और शिक्षकों द्वारा तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इस अवसर पर देश और मिल्लत के प्रख्यात उलेमा अपने विचारों से नवाजेंगे। मुख्य रूप से मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन साहब कासमी (जनरल सेक्रेटरी, जमीयत उलेमा झारखंड), हजरत मौलाना मुफ्ती कमर साहब, जनाब हजरत मौलाना अब्दुल्ला साहब मुजाहिरी, हजरत मौलाना अब्दुल हकीम साहब समेत कई अन्य उलेमा-ए-कराम की मौजूदगी रहेगी। दस्तारबंदी समारोह में म...