कन्नौज, अप्रैल 14 -- नगर की आवास विकास कालोनी निवासी मो.अजमल खां पुत्र जैनुद्दीन ने बताया कि मदरसा दारूल उलूम गौसिया के सामने उसका आवास है। उसकी बाइक घर के बाहर खड़ी थी। रात करीब साढ़े 9 बजे किसी ने घर के बाहर खड़ी बाइक पार कर दी। पीडि़त ने कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की गुहार लगाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...