मुजफ्फरपुर, जुलाई 28 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। मदरसा के शिक्षकों और कर्मियों का भी यूनिक आईडी होगा। सूबे के सभी अनुदानित मदरसों के शिक्षकों और कर्मियों का डाटा कैप्चर फॉर्मेट भरा जाएगा। विशेष निदेशक (मा.शि.) सचिन्द्र कुमार ने मुजफ्फरपुर समेत सभी जिलों के डीईओ और डीपीओ स्थापना को इस संबंध में निर्देश दिया है।राज्य के अराजकीय प्रस्वीकृत अनुदानित मदरसा में कार्यरत शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मियों की पूर्ण विवरणी की प्रविष्टि ई-शिक्षा कोष में की जानी है। इसे लेकर आंकड़ा संग्रह प्रपत्र के क्रमांक 1 से 26 तक के बिन्दुओं के आंकड़े को एक्सेल शीट में मदरसा बोर्ड को उपलब्ध कराने के लिय निर्देशित किया गया है। यह भी पढ़ें- अब ई शिक्षा कोष पर रहेगा अनुदानित मदरसों का ब्योरा यह भी पढ़ें- बिहार सरकार ने मांगा मदरसा शिक्षकों का ब्योरा, 574 वक्फ संपत्ति...