कुशीनगर, अप्रैल 20 -- पडरौना, निज संवाददाता।विदेश भ्रमण करने वाली मदरसा शिक्षिका ने प्रबंधक पिता की मिलीभगत से दो महीने के वेतन निकालने के मामले में पुलिस ने रविवार को दोनों के खिलाफ सरकारी धन का गबन व फर्जीवाड़ा का केस दर्ज किया है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी की तहरीर पर रविंद्रनगर धूस थाने की पुलिस तीसरे दिन केस दर्ज कर जांच में जुटी है।जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी भरत लाल गोंड ने बीते 13 अप्रैल को तमकुहीराज तहसील के पिपरा कनक बोदा टोला स्थित मदरसा मोहम्मदिया फैजे रसूल का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के समय उन्होंने शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की उपस्थिति रजिस्टर का अवलोकन किया। रजिस्टर में शिक्षिका तालीमुन निशा सहायक अध्यापक के नाम के सामने 25 मार्च से 27 मार्च व 30 मार्च के बीच आकस्मिक अवकाश दर्ज पाया गया। अवकाश दर्ज होने के ...