आजमगढ़, फरवरी 14 -- सरायमीर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के कौरागहनी गांव के पास शनिवार की दोपहर मदरसा के छात्रों को लेकर जा रही वैन आग का गोला बन गई। चालक की सूझबझ से बच्चे बाल-बाल बच गए। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने किसी तरह आग पर काबू पाया। सरायमीर थाना क्षेत्र के नोनारी गांव में स्थित मदरसा उस्मानिया में शनिवार की दोपहर करीब ढाई बजे छुट्टी होने के बाद 10 छात्रों को लेकर वैन कौरा गहनी गांव जा रही थी। गांव के पास पहुंचने पर शार्ट सर्किट से वाहन में धुआं निकलने लगा। इस पर चालक ने गाड़ी रोक दी और आननफानन में छात्रों को वाहन से नीचे उतार दिया। बैट्री का तार अलग कर दिया। इसके बाद भी आग फैलने लगी। देखते ही देखते लपटों ने विकराल रूप ले लिया। वैन आग का गोला बन गई। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। आसपास क...