महाराजगंज, मार्च 30 -- नौतनवा, हिन्दुस्तान संवाद। परसामलिक थाना क्षेत्र का एक सहायता प्राप्त मदरसा एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। मदरसे के कार्यवाहक प्रधानाचार्य पर एक युवती द्वारा सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो अपलोड की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गरम हो गया है। मदरसा प्रबंधन द्वारा अभी तक प्रधानाचार्य के विरुद्ध कोई कार्रवाई शुरू न किया जाना भी सवाल खड़े कर रहा है।लोगों के अनुसार मदरसा वर्षों से विवादों में घिरा रहा है। उक्त मदरसे में पहले भी लोग कई मामलों में जेल जा चुके हैं। प्रबंधन समिति तक को जेल की हवा खानी पड़ी है और मुकदमे के दौरान सजा भी हो चुकी है। पूर्व मे सरकारी धन के गबन का आरोप भी मदरसे के कुछ एक शिक्षक पर लग चुका है। वहीं, अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किए जाने की...