वाराणसी, अप्रैल 1 -- वाराणसी। तिलभांडेश्वर (भेलूपुर) इलाके में स्थित मदरसा जामिया हमीदिया रिजविया में मंगलवार शाम एक लिफ्ट अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई। हादसे में मदनपुरा निवासी 22 वर्षीय आसिब आदिल की मौत हो गई, जबकि 20 वर्षीय हसनैन रजा गंभीर रूप से घायल हो गए। बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में उपचार चल रहा है। हालत नाजुक है। पुलिस के अनुसार, मदरसे में शादी के लिए लड़की देखने के लिए लोग जुटे थे। लिफ्ट से आवागमन कर रहे थे। शाम करीब चार बजे आसिब आदिल और हसनैन रजा लिफ्ट में सवार हुए। इसी दौरान लिफ्ट अचानक अनियंत्रित हो गई और तेज आवाज के साथ नीचे गिर गई। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को लिफ्ट से बाहर निकालकर ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान आसिब आद...