बगहा, जून 14 -- नरकटियागंज। प्रखंड के धूमनगर पंचायत के चांदपुर गांव वार्ड संख्या एक में स्थित सरकारी मदरसा नुरुल इस्लाम में मध्यान भोजन योजना के चावल की कथित बिक्री का मामला सामने आया है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।हालांकि हिंदुस्तान इसकी पुष्टि नहीं करता है। वीडियो में दिख रहा है कि मदरसे से चावल बाहर ले जाया जा रहा है। ग्रामीणों ने हेड मदरीश अहमद अली पर मध्यान भोजन योजना के लिए आवंटित दो बोरा चावल बेचने का आरोप लगाया है। बताया जाता है कि गांव का एक युवक बाइक पर चावल लादते हुए देखा। युवक ने इसका वीडियो बना कर वायरल कर दिया।लोगों का कहना है कि रात के समय पिकअप वाहन के माध्यम से चावल बाहर भेजे गए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि बच्चों ने बताया कि मदरसे से चावल दूसरे स्थानों पर भेजा जाता है। स्थानीय लोगों ने मदरसे के संचालन को...