मेरठ, मार्च 28 -- शनिवार को मंडियाई पेठ मैदान में मदरसा मोहतमिम मरहूम यूसुफ साहब की याद में एक क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। तीन मैचों की इस सीरीज में मदरसा इलेवन ने मंडियाई इलेवन को फाइनल मुकाबले में हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। टूर्नामेंट का उद्घाटन प्रधान पुत्र शादाब खान ने फीता काटकर किया। फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मंडियाई इलेवन की टीम 10 ओवर में मात्र 69 रन ही बना सकी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मदरसा इलेवन ने अंतिम बॉल पर छक्का मारकर जीत दर्ज की। अफजल खान ने विजेता व उप विजेता टीम को ट्राफी देकर पुरस्कृत किया। इस मौके पर वाजिद खान, असलम, नसीम, ज़ुबैर, मौलाना मुरसलीन, वालीउलाह, हुमायूं, नईमु, फोनी आदि का सहयोग रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...