रांची, अप्रैल 18 -- कांके, प्रतिनिधि। बोडेया स्थित ऐतिहासिक श्री मदन मोहन मंदिर में 20 अप्रैल को अक्षय तृतीया के अवसर पर मंदिर का स्थापना दिवस मनाया जाएगा। इसको लेकर मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। शाम में आरती के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया जाएगा। इसके बाद कलाकार विपुल नायक और उनकी टीम नृत्य-संगीत की प्रस्तुति देंगे, जबकि गायिका मृणालिनी अखौरी भजन प्रस्तुत करेंगी। मंदिर समिति के अध्यक्ष सुधांशु तिवारी ने बताया कि इस आयोजन में ग्रामीणों के साथ कांके क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से समय पर पहुंचकर कार्यक्रम में भाग लेने और प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...