मधुबनी, मई 2 -- रवि रतन अंधराठाढ़ी, निज संवाददाता। प्रखंड के पौराणिक एवं इतिहास प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मदनेश्वर महादेव मंदिर परिसर में शुक्रवार को 365 दिवसीय अखंड अष्टयाम संकीर्तन महायज्ञ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर श्रद्धा और आस्था से ओत-प्रोत विशाल कलश शोभायात्रा निकाली गई जिसमें 551 कन्या. शामिल थी ।मंदिर परिसर से शुरू हुई कलश यात्रा में शामिल यात्रियों ने लगभग पांच किलोमीटर की पैदल यात्रा तय कर पवित्र सुवर्णवे नदी से विधि-विधान. पूर्बक जल भरकर पुन: मंदिर परिसर में कलश स्थापित किया गया।आती जाती यात्राओं के दौरान श्रद्धालुओं ने भक्ति गीतों और जयघोष के साथ माहौल को भक्तिमय बनायें रखा था । वापसी में कलश यात्रियों का मंदिर परिसर में विशेष सत्कार किया गया। जिला परिषद प्रतिनिधि संजय कुमार चौधरी ने उनलोगों का चरण धोकर उनका स्वागत किया। मौक़े...