शाहजहांपुर, अप्रैल 6 -- मदनापुर। थाना क्षेत्र के लेही गांव में शनिवार सुबह करीब 9 बजे दो पक्षों में मारपीट हो गई। यह विवाद शुक्रवार शाम तब शुरू हुआ, जब एक पक्ष के व्यक्ति पर घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़ करने का आरोप लगा। तनाव बढ़ने के बाद शनिवार सुबह खेत में दोनों पक्षों में हाथापाई हुई, जिसमें दोनों तरफ से एक-एक व्यक्ति घायल हुए। घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर विपिन यादव, दिनेश, भूरे, विपन यादव, रवि यादव और सुरेश यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.