शाहजहांपुर, अप्रैल 27 -- शाहजहांपुर। मदनापुर थाना क्षेत्र के हैदलपुर गांव में सोमवार रात बारात के दौरान विवाद के बाद पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। आक्रोशित लोगों ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट करते हुए उनकी वर्दी तक फाड़ दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि बारात में बग्गी चालक को तय भुगतान न करने को लेकर विवाद हुआ था। इसी दौरान किसी ने डायल 112 पर सूचना दे दी। सूचना पर तीन पुलिसकर्मियों की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन स्थिति संभालने के दौरान ही कुछ लोगों ने उन पर हमला बोल दिया। यह भी पढ़ें- यूपी : बारात में बग्गी का विवाद सुलझाने पहुंचे पुलिसवालों पर हमला, फाड़ दी वर्दी वायरल वीडियो में महिलाएं भी पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई करती नजर आ रही हैं। बग्गी चालक राजेंद्र पाल की ओर से थाने में तहरीर दी गई ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.