शाहजहांपुर, अप्रैल 27 -- थाना क्षेत्र के हैदलपुर गांव में रविवार रात एक शादी समारोह उस समय विवाद का केंद्र बन गया, जब बग्गी के किराये को लेकर कहासुनी ने उग्र रूप ले लिया। आरोप है कि नाराज बारातियों ने मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस टीम पर हमला कर दिया। मारपीट कर वर्दी फाड़ दी, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया। इस दौरान पुलिस वाहन में लगा कैमरा भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। मामले में पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को हिरासत में लिया है, जबकि तीन आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि पुलिस द्वारा की गई है। जानकारी के अनुसार, हैदलपुर गांव निवासी अमरपाल की पुत्री अंजू की शादी गढ़िया रंगीन क्षेत्र के नौबसतिया गांव निवासी श्रीपाल के पुत्र राहुल के साथ तय थी। यह भी पढ़ें- मदनापुर में पुलिस टीम पर हमला, वर्दी फाड़ी, वीडियो वायरल बारात में बग्ग...