शाहजहांपुर, जनवरी 29 -- श्री देव धाम आश्रम नौसारा लहसड़ी पर चल रहे श्रीमद् भागवत कथा के आयोजन में बुधवार को कथावाचक पंडित अतुल तिवारी ने कथा के तीसरे दिन राजा परीक्षित का प्रसंग सुनाया। ब्लॉक क्षेत्र के नौसारा गांव में कथावाचक ने राजा परीक्षित एवं कलयुग के आने की कथा सुनाई। कथा वाचक ने बताया ने बताया की जुआ,सट्टा,लॉटरी एवं मदिरा पान व वेश्यावृत्ति में तथा मांस भक्षण में कलयुग का वास होता है। अतः मानव जीवन में इन सब चीजों से बचना चाहिए। उन्होंने कौरव पांडवों के बीच में महाभारत का युद्ध क्यों हुआ इस पर भी प्रसंग सुनाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...