शाहजहांपुर, जून 26 -- मदनापुर। बुधवार देर रात बरुआ पट्टी सनायक गांव के समीप किसी अज्ञात वाहन ने सड़क किनारे जा रहे एक अधेड़ को टक्कर मार दी। राहगीरों की सूचना पर पीआरवी-112 मौके पर पहुंची और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मदनापुर ले गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पास कोई पहचान पत्र न मिलने पर थाना पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने के लिए फोटो और हुलिया सोशल मीडिया समेत अन्य माध्यमों से प्रसारित किया। इसके बाद परिजनों ने पुलिस से संपर्क कर मृतक की पहचान गुमटा गौंटिया निवासी सुनील (48) पुत्र सूरजपाल के रूप में की। परिजनों के मुताबिक सुनील नेत्रहीन था और अक्सर गांव के आसपास टहलने के लिए निकल जाता था। आशंका है कि बुधवार रात भी वह घर से निकला था, तभी बाजार के पास किसी वाहन की चपेट में आ गया। मृतक अपने पीछे पत्नी सोनी देवी...