शाहजहांपुर, जनवरी 22 -- मदनापुर। गुरुवार को मदनापुर विद्युत उपकेंद्र पर टेस्टिंग कार्य के चलते क्षेत्र के सैकड़ो गांव में लाइट व्यवस्था चौपट रही लोगों के मोबाइल एवं घरेलू उपकरण इनवर्टर बंद हो गए। मदनापुर सबस्टेशन के अंतर्गत करीब 10 फीडर है। सब स्टेशन पर गुरुवार को टेस्टिंग का कार्य किया गया जिसके चलते सभी फीडरो को बंद कर दिया गया। जिससे कस्बा बुधवाना, मदनापुर सिकंदरपुर, दौलतपुर,लेही पियरिया, जब्बलपुर, जीराऊ, बौरी,बरी,फाजिलपुर, बौरी, बरुआ आदि सैकड़ो गांव के उपभोक्ताओं को परेशानी उठाने पड़ी। खबर लिखे जाने तक विद्युत सप्लाई बहाल नहीं हो सकी थी। हालांकि विद्युत कर्मचारी से फोन पर संबंध में बात करनी चाहिए तो उनका फोन रिस्पांस नहीं मिला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...