जामताड़ा, जून 5 -- नारायणपुर, प्रतिनिधि।कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग, झारखंड तथा कृषि आत्मा जामताड़ा के सौजन्य से नारायणपुर प्रखंड के मदनाडीह गांव में गुरुवार को धरती बचाओ अभियान के तहत किसानों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रखंड तकनीकी प्रबंधक (बीटीएम) सीमावर्ती सिंह के नेतृत्व में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में छोटे एवं बड़े किसानों ने भाग लिया। मौके पर बीटीएम सीमावर्ती सिंह ने किसानों से जैविक खेती अपनाने, फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने तथा रासायनिक उर्वरकों का संतुलित उपयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि रासायनिक खादों के अत्यधिक प्रयोग से मिट्टी की उर्वरा शक्ति प्रभावित हो रही है, इसलिए टिकाऊ कृषि के लिए जैविक खेती समय की आवश्यकता बन गई है। यह भी पढ़ें- धान की सीधी बुआई के साथ ही प्राकृतिक खेती ...