रांची, सितम्बर 3 -- कांके, प्रतिनिधि। बोड़ेया स्थित ऐतिहासिक श्री मदनमोहन मंदिर में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार होंगे। विशिष्ट अतिथियों में पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष प्रो. आदित्य प्रसाद साहू, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, कांके विधायक सुरेश कुमार बैठा और पूर्व सांसद डॉ. रविंद्र पांडेय शामिल होंगे। शाम छह बजे मंदिर समिति के संरक्षक गोविंद नारायण तिवारी, अध्यक्ष सुधांशु नारायण तिवारी और पदाधिकारी राज्यपाल का स्वागत करेंगे। इसके बाद राज्यपाल अन्य अतिथियों के साथ भगवान के दर्शन कर विशेष पूजा-अर्चना में शामिल होंगे। इस दौरान राज्यपाल और अन्य अतिथि 'श्री मदनमोहन स्वामी स्तुति' का लोकार्पण भी करेंगे। यह भी पढ़ें- डीपीएस ...