देवरिया, जनवरी 10 -- मदनपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कस्बा स्थित व महेन फीडर की लाइन शाम चार बजे अचानक गुल हो गई। जिससे गांव-क्षेत्र में हाहाकार मच गया। माहीगंज से आने वाली मेन सप्लाई में तकनीकी खराबी से समस्या उत्पन्न होना बताया जा रहा है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी। मदनपुर के मठियां वार्ड के कामूपुर व महेन विद्युत उपकेंद्र से कस्बा सहित सौ से अधिक गांवों को आपूर्ति दी जाती है। बताया जा रहा है कि दोनों फीडरों को माहीगंज से जोड़ा गया है। शुक्रवार की शाम कुरना नाला के निकट मेन सप्लाई में अचानक गड़बड़ी आ गई। जिससे दोनों फीडरों की आपूर्ति बाधित हो गई। तीन घंटे बाद भी आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी। आपूर्ति बहाल न होने से सर्द मौसम व अंधेरी रात होने के कारण माहौल भयावह हो गया था। शाम ढ़हते ही गांवों के चौराहों पर ...