औरंगाबाद, मार्च 19 -- मदनपुर थाना पुलिस ने शराब मुक्त अभियान के तहत छापेमारी कर दो अलग-अलग स्थानों से कुल 80 लीटर महुआ शराब बरामद की है और दो तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस दौरान एक बाइक भी जब्त की गई है। थाना अध्यक्ष सह इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि एसआई अजय कुमार पासवान के नेतृत्व में एएसआई संजीव कुमार पाठक और पीटीसी एसआई आशुतोष कुमार की टीम ने कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान महुआईन गांव के समीप एक व्यक्ति बाइक से शराब ले जा रहा था। पुलिस को देखकर वह बाइक छोड़कर भागने लगा, लेकिन पीछा कर उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसकी पहचान रसलपुर निवासी राम प्रवेश रविदास के पुत्र बिजेंद्र रविदास के रूप में हुई। उसके पास से 70 लीटर महुआ शराब बरामद की गई और बाइक जब्त कर ली गई। वह शराब लेकर शिवगंज की ओर जा रहा था। दूसरी कार्रवाई में मनि...