बगहा, जुलाई 20 -- हरनाटाड़, एक संवाददाता। सोमवार की अहले सुबह वीटीआर वन प्रमंडल-2 के मदनपुर वनक्षेत्र होकर गुजरे रेलवे ट्रैक पर वाल्मीकिनगर रेलवे स्टेशन के समीप अड़गना टोला पुल (पुल संख्या 357 ) पर गोरखपुर से नरकटियागंज जा रही ट्रेन के चपेट में आने से भालू की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मदनपुर वनक्षेत्र के वनकर्मियों की टीम घटनास्थल पर पहुंची। घटना की बारीकी से जांच की। इस दौरान करीब दो घंटे तक वाल्मीकिनगर-बगहा रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन बंद रहा। मदनपुर वनक्षेत्र के वनक्षेत्र अधिकारी नसीम अंसारी ने बताया कि सोमवार की अहले सुबह ट्रेन की चपेट में आने से भालू की मौत हुई है। वनपाल राजेश रौशन, वनरक्षी सुजीत पासवान के नेतृत्व में वनकर्मियों की टीम को घटनास्थल पर भेजा गया। घटनास्थल पर पहुंच वन विभाग की टीम ने जांच की। भालू के शव को पोस्टमा...