औरंगाबाद, जनवरी 22 -- झारखंड के झरिया स्थित श्याम मंदिर से राजस्थान के खाटूश्यामजी तक पदयात्रा पर निकले खाटू श्याम के निशान पद यात्री भवेश कुमार परमार का गुरुवार को मदनपुर में श्रद्धालुओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। उन्हें पुष्पमाला पहनाई गई, अंगवस्त्र भेंट किया गया और चंदन का टीका लगाकर सम्मानित किया गया। भवेश कुमार परमार ने बताया कि सनातन धर्म और संस्कृति के प्रचार प्रसार के उद्देश्य से उन्होंने यह पद यात्रा शुरू की है और आठ दिनों में मदनपुर पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि यहां से खाटूश्यामजी राजस्थान पहुंचने में लगभग 40 से 45 दिन का समय लगेगा। पद यात्रा में उनके सहयोगी संत धनबाद के शास्त्री नगर निवासी महाराज गुणवंत जोशी ने बताया कि वे अब तक 311 बार पद यात्रा कर खाटूश्यामजी राजस्थान जा चुके हैं और 11 बार रथ खींचकर यात्रा पूरी कर चुके हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.