औरंगाबाद, जनवरी 29 -- मदनपुर प्रखंड के संढैल खेल मैदान में आयोजित युवा क्रिकेट क्लब संढैल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला मदनपुर और जलवन की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें मदनपुर की टीम ने जलवन को चार विकेट से पराजित कर ट्रॉफी अपने नाम की। टॉस जीतकर जलवन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 135 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मदनपुर की टीम ने छह विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और चार विकेट से जीत दर्ज की। मैच काफी रोमांचक रहा और दर्शकों ने खेल का भरपूर आनंद लिया। शुभम कुमार को मैन ऑफ द मैच और सोनू कुमार को मैन ऑफ द सीरीज का खिताब दिया गया। ट्रॉफी विजेता और उपविजेता टीम को व्यापार मंडल अध्यक्ष पीयूष रंजन ने सम्मानित किया। टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि खेल व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्रेयसी सिंह, पूर्व सांसद...