सुल्तानपुर, फरवरी 28 -- चांदा, संवाददाता। मदनपुर देवरार गांव की निषाद बस्ती में गुरुवार की रात अचानक लगी भीषण आग ने 8 परिवारों को बेघर कर दिया। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते विक्रमजीत, राकेश निषाद, जगदीश प्रसाद, मुकेश निषाद, विजय प्रकाश, अजय निषाद, राम विलास तथा अरविंद के घरों की पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई। आग की चपेट में आकर घरों में रखा अनाज, कपड़े, बिस्तर, जरूरी दस्तावेज और अन्य घरेलू सामान पूरी तरह नष्ट हो गया। घटना के बाद सभी परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही सेवार्थम फाउंडेशन के संस्थापक डॉ आशीष तिवारी ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर अग्नि पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया। फाउंडेशन की ओर से तत्काल राहत स्वरूप गृहस्थी का आवश्यक सामान, राशन सामग्री तथा आर्थिक सहयोग प्रदान किय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.