औरंगाबाद, जनवरी 11 -- मदनपुर प्रखंड के दक्षिणी उमंगा पंचायत के लालटेनगंज गांव की महिला की सड़क हादसे में उत्तर प्रदेश के नोएडा में शुक्रवार को मौत हो गई। मृतका उसी गांव की विजय कुमार की 38 वर्षीय पत्नी सूचिता कुमारी है। मिली जानकारी के अनुसार मृतिका सूचिता कुमारी पैदल अस्पताल जा रही थी। इसी दौरान बस की चपेट में आकर घायल हो गई। इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका की दो पुत्रियां और एक पुत्र है। रविवार की सुबह जैसे ही शव गांव पर पहुंचा, पूरे गांव में मातम छा गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। गांव में ही श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...