गुड़गांव, जून 12 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। मदनपुरी इलाके में एक झांकी कलाकार को रास्ता रोककर बेरहमी से पीटने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। वारदात को अंजाम किसी और ने नहीं, बल्कि पीड़ित के ही एक परिचित ने दिया। पुलिस ने न्यू कॉलोनी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मदनपुरी की गली नंबर सात निवासी ललित वर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि धार्मिक जागरण कार्यक्रमों में देवी-देवताओं की झांकी सजाने और प्रस्तुत करने का काम करते हैं। ललित ने पुलिस को बताया कि सात जून की रात को डेढ़ बजे वह एक जागरण कार्यक्रम में अपना झांकी का काम खत्म करके अपने घर वापस लौट रहा था। उसके साथ उसका भांजा आदित्य भी मौजूद था। जैसे ही वे मदनपुरी में अपने घर के नजदीक पहुंचे, तभी वहां घात लगाए बैठे उसके जानकारों ने रास्ता रोक लिया।शि...