नई दिल्ली, मार्च 10 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। अंबेडकर नगर के मदनगीर इलाके में सोमवार रात एक युवक पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी गईं। गंभीर रूप से घायल युवक को परिजनों ने एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। पुलिस के अनुसार, 30 वर्षीय निखिल नागर उर्फ निक्की अपने परिवार के साथ मदनगीर में रहता है और घर के पास ही चिकन की दुकान चलाता है। सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे वह दुकान पर मौजूद था। इसी दौरान बाइक सवार कुछ युवक वहां पहुंचे और उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गोलियों की आवाज सुनकर इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने निखिल को निजी वाहन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.