देवघर, मई 22 -- मधुपुर प्रतिनिधि मुख्य रेलखंड के मधुपुर-आसनसोल के बीच मदनकट्टा रेलवे स्टेशन के निकट गुरुवार को अपलाइन पर पोल संख्या-280/25-27 के पास पेड़ गिरने से रेल परिचालन बाधित हो गया। करीब एक घंटे तक अपलाइन पर ट्रेनों का आवागमन रुक गया। कई ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों पर खड़ी रही। ट्रेन संख्या- 12315 अनन्या एक्सप्रेस विद्यासागर स्टेशन पर खड़ी रही। घटना की सूचना पर संबंधित रेलकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और पेड़ रेलवे ट्रैक से हटाया। संध्या 6:10 के बाद रेल परिचालन शुरू हो पाया। इस बीच उमस भरी गर्मी में रेल यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...