मदद गुरु जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने बनाया राष्ट्रीय पत्रकार मंच
हापुड़, सितम्बर 6 -- मदद गुरु फाउंडेशन द्वारा देशभर के पत्रकारों को एक मंच पर जोड़ने के उद्देश्य से मदद गुरु जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑल इंडिया ग्रुप का गठन किया गया है। यह समूह भारत के विभिन्न राज्यों, शहरों और जिलों के वरिष्ठ एवं युवा पत्रकारों को एक परिवार के रूप में जोड़ने का कार्य करेगा। एसोसिएशन का उद्देश्य कश्मीर से कन्याकुमारी और गुजरात से अरुणाचल प्रदेश तक देश के प्रत्येक क्षेत्र के पत्रकारों के बीच आपसी संवाद, सहयोग और एकता को मजबूत करना है। इस राष्ट्रीय मंच के माध्यम से पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के साथ-साथ जरूरत पड़ने पर हर संभव सहयोग उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।एसोसिएशन के पदाधिकारी आयुश गौर ने बताया कि किसी भी पत्रकार के सामने उत्पीड़न, कानूनी, प्रशासनिक अथवा अन्य किसी प्रकार की समस्या आने पर संगठन उसके सहयोग के लिए आगे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.