जहानाबाद, फरवरी 16 -- जहानाबाद, निज संवाददाता। जहानाबाद नगर थाना क्षेत्र के बस स्टैंड के समीप रहने वाली किन्नर द्वारा मदद के रूप में दिए गए रुपए की मांग करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इस संदर्भ में किन्नर अजीत उर्फ लाजो ने नगर थाने में शिकायत देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। बता दें कि विगत 4 वर्षों से उनके साथ एक लड़का रहता था जो रामगढ़ मोहल्ले का रहने वाला रणधीर कुमार बताया जाता है। किन्नर अजीत ने बताया कि वह हमेशा निजी काम के लिए पैसे की मांग करते रहता था और मैं कई बार मदद के रूप पैसे दिए जो कभी वापस नहीं किया शिकायतकर्ता ने बताया है कि रणधीर हमसे अब तक करीब 280000 रुपए ले लिया है जो वापस नहीं किया। पैसे की मांग करने पर मुझे गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देता है। वहीं हमें कहता है कि जब तुम ट्रेन में मांगती ...