हरिद्वार, मई 9 -- मदद के बहाने स्कूटी चोरी का मामला सामने आया है। सत्यम विहार कॉलोनी भूपतवाला निवासी नीरू सैनी पत्नी दिनेश सैनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 24 अप्रैल को दोपहर करीब 12:30 बजे उनकी स्कूटी भूपतवाला सर्विस रोड स्थित एक ढाबे के पास अचानक बंद हो गई थी। इस दौरान वहां मौजूद एक युवक से उन्होंने स्कूटी स्टार्ट कराने में मदद मांगी। आरोप है कि युवक ने स्कूटी स्टार्ट करने के बाद मौका पाकर वाहन लेकर फरार हो गया। महिला ने आरोपी युवक की फोटो भी पुलिस को दी है। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज और फोटो के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...