बस्ती, फरवरी 12 -- सल्टौआ। कैंसर पीड़ित की मदद के नाम पर जालसाजों ने पीड़ित के खाते से 30 हजार रुपये उड़ा लिए। रुपया निकलने की सूचना होने पर पीड़ित ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सोनहा थानाक्षेत्र के कनेथू बुजुर्ग गांव निवासी पीड़ित सत्यप्रकाश मिश्र ने बताया कि बुधवार सुबह मेरे मोबाइल फोन पर व्हाटसएप काल आई। उधर से एक व्यक्ति ने सहानुभूति जताते हुए कहा कि मैं तुम्हारी दवा के लिए मदद करना चाहता हूं। उसने कहा कि एक लिंक भेजा है, उसी की मदद से खाते में रुपया जाएगा। जैसे ही लिंक आया और पिन डालते ही उसके खाते से 30 हजार रुपये उड़ गए। एक अन्य मामले में थानाक्षेत्र के रामनगर कठौतिया गांव निवासी लक्ष्मी देवी ने शिकायती-पत्र देकर बताया है की आठ फरवरी को एक फोन आया और बात करते-करते मेरे खाते से तीन बार में जालसाजों ने 30 हजार रुपये की ठगी कर ली। सूचना स...