हमीरपुर, जुलाई 17 -- हमीरपुर। गांव से अगवाकर सूरत में बंधक बनाकर गैंगरेप की शिकार हुई किशोरी को कदम-कदम पर यातनाओं का सामना करना पड़ा। 16 वर्षीय किशोरी को गांव के उस शख्स ने भी नहीं छोड़ा जिससे किशोरी मदद मांगने पहुंची थी। परिवार से बात कराने के एवज में इस मददगार ने भी किशोरी के साथ जबरिया रेप किया था। बाद में जैसे-तैसे किशोरी हमीरपुर पहुंची। किशोरी ने पुलिस को अपने बयानों में जो कहानी सुनाई वो सुनकर हर कोई दंग रह गया। दस साल पूर्व 28 अप्रैल 2016 की दोपहर को किशोरी खेतों में काम कर रहे पिता के लिए खाने का टिफिन लेकर घर से निकली थी। किशोरी का रोज का यही काम था। आठवीं तक पढ़ने के बाद किशोरी की पढ़ाई बंद हो चुकी थी। मां की मौत बचपन में हो जाने की वजह से किशोरी के ऊपर गृहस्थी का भी भार था। घर-गृहस्थी के सारे काम वही निपटाती थी। टिफिन लेकर जाते सम...