कुशीनगर, अप्रैल 8 -- कुशीनगर। मथौली नगर पंचायत मथौली में प्रदेश सरकार द्वारा मनोनीत सभासदों के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन 8 अप्रैल बुधवार को दोपहर 1 बजे किया जाएगा। कार्यक्रम नगर पंचायत कार्यालय मथौली परिसर में आयोजित होगा। नगर पंचायत मथौली के चेयरमैन नवरंग सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर मनोनीत सभासदों को विधिवत शपथ दिलाई जाएगी। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, अधिकारी तथा स्थानीय नागरिक भी उपस्थित रहेंगे। उन्होंने सभी सम्मानित नागरिकों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर इसे सफल बनाने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...