मथुरा से सकुशल मिला गुमशुदा युवक, मां को सौंपा
इटावा औरैया, मई 24 -- जसवंतनगर। क्षेत्र के ग्राम बिलासपुर निवासी 24 वर्षीय अन्नू के गुम होने के मामले में पुलिस ने उसे मथुरा से सकुशल बरामद कर लिया। युवक को सुरक्षित उसकी मां के सुपुर्द कर दिया गया, जिससे परिवार ने राहत की सांस ली। बताया गया है कि 21 मई को गीता देवी पत्नी विद्याराम ने अपने पुत्र अन्नू के लापता होने की सूचना थाना में दर्ज कराई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी कमल भाटी ने पुलिस टीम गठित कर युवक की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने लगातार सुरागरसी और संभावित स्थानों पर तलाश के बाद रविवार को अन्नू को मथुरा से सकुशल बरामद कर लिया। युवक को थाना लाकर उसकी मां को सौंप दिया गया। बेटे को सकुशल देखकर मां भावुक हो गईं और पुलिस टीम का आभार जताया। क्षेत्र में पुलिस की तत्परता की सराहना की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.