पीलीभीत, नवम्बर 6 -- नमामि गोमती आदि गंगा मां गोमती उद्गम तीर्थ स्थल पर गोमती महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान कलाकारों ने लीला का सजीव मंचन किया। कार्यक्रम में तहसील स्तरीय अधिकारियों से लेकर क्षेत्रीय लोगों का जमावड़ा रहा। माधोटांडा के गोमती उद्गम स्थल पर चार दिवसीय आयोजन के पहले दिन गत दिवस विधायक बाबूराम पासवान समेत डीएम ज्ञानेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा संजीव प्रताप सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष पीलीभीत डा.आस्था अग्रवाल और अन्य गणमान्य मौजूद रहे। महोत्सव के दूसरे दिन माधोटांडा में मथुरा से पहुंची लीला मंचन पार्टी का स्वागत किया गया। राम चरित मानस का सुंदर गीत पूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम के शुरू होने से पहले एसडीएम महीपाल सिंह ने लीला के स्वरूपो की आरती की। इस दौरान तहसीलदार वीरेंद्र कुमार, नायब तहसील अक्षय यादव समेत क्षेत्रीय लोगों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.