इटावा औरैया, जून 10 -- उदी। मथुरा-वृंदावन दर्शन के लिए बाइक से निकले मध्य प्रदेश के दो युवकों की बाइक में बुधवार तड़के बढ़पुरा थाना क्षेत्र के ग्राम कामेत पुलिया के पास किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मध्य प्रदेश के भिंड कोतवाली क्षेत्र निवासी 24 वर्षीय जतिन शिवहरे पुत्र राजू शिवहरे और मेला ग्राउंड निवासी 19 वर्षीय ओम भदौरिया बुधवार तड़के बाइक से मथुरा-वृंदावन के लिए रवाना हुए थे। रास्ते में कामेत पुलिया के पास किसी वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। वहां डॉक्टर ने जांच के बाद जतिन शिवहरे को मृत घोषित कर दिया, जबकि...