मथुरा, मार्च 25 -- मथुरा-वृंदावन डेंटल सर्जन एसोसिएशन द्वारा प्रथम स्थापना समारोह एवं सतत दंत शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि प्रो. (डॉ.) अनूप कुमार गुप्ता, कुलपति, जीएलए विश्वविद्यालय ने शिक्षा एवं चिकित्सा के क्षेत्र में निरंतर उन्नति के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. देवल अरोड़ा ने आधुनिक दंत चिकित्सा पद्धतियों, नवीन तकनीकों एवं उन्नत उपचार विधियों पर व्याख्यान दिया। इस अवसर पर एसोसिएशन के नव-निर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा की गई। जिसमें अध्यक्ष डॉ. देविका गर्ग, उपाध्यक्ष डॉ. श्रेय श्रीवास्तव, सचिव डॉ. प्रतीक दीक्षित, संयुक्त सचिव डॉ. नेहा अग्रवाल, कोषाध्यक्ष डॉ. निखिल अग्रवाल, समन्वयक डॉ. नेहा गर्ग, सांस्कृतिक प्रमुख डॉ. रिया, यंग डेंटिस्ट प्रतिनिधि डॉ...