मथुरा रोड सिग्नल फ्री करने को NHAI दिल्ली में बनाएगी 3 वाहन अंडरपास, जानिए लोकेशन
नई दिल्ली, जून 15 -- दिल्ली के आश्रम चौक से बदरपुर के बीच मथुरा रोड को सिग्नल फ्री करने का काम इस वर्ष दिसंबर से पहले शुरू हो जाएगा। तीन स्थानों पर वाहन अंडरपास (वीयूपी) बनाकर इस पर सफर को निर्बाध बनाया जाएगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है। वन विभाग से मंजूरी के लिए प्रस्ताव भेज दिया गया है। साथ ही पाइपलाइन और बिजली के तारों को शिफ्ट करने के लिए संबंधित विभागों के साथ प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह भी पढ़ें- दिल्ली में मंदिर दर्शन को बनेगा स्पिरिचुअल टूरिज्म सर्किट, चलेंगी स्पेशल बसें एनएचएआई के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि फिजिबिलिटी स्टडी के आधार पर डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) का काम अंतिम चरण में चल रहा है। मथुरा रोड पर आश्रम से बदरपुर के बीच पांच सिग्नल हैं। साढ़े सात किलोमीटर के हिस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.