मथुरा रिफाइनरी में अनुबंधित श्रमिकों को स्वच्छता का संदेश
मथुरा, जुलाई 15 -- स्वच्छता हम सबकी जिम्मेदारी है, थीम पर मनाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा-2026 के तहत इंडियन ऑयल की मथुरा रिफाइनरी में अनुबंधित श्रमिकों के लिए विशेष स्वच्छता जागरुकता कार्यक्रम महाप्रबंधक (ईएमएस) अभिनव गोस्वामी की उपस्थिति में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वच्छता शपथ के साथ हुई, जिसमें प्रतिभागियों ने स्वच्छ एवं सुरक्षित कार्यस्थल के निर्माण तथा स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। जागरुकता संवाद में व्यक्तिगत स्वच्छता, कार्यस्थल की साफ-सफाई, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक सहभागिता के महत्व पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि स्वच्छता केवल अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। इस अवसर पर श्रमिकों को हाइजीन किट वितरित की गईं। यह भी पढ़ें- 150 कामगार महिलाओं की स्वास्थ्य जांच कर दी गई दवा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.