मथुरा, फरवरी 27 -- खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने अलग-अलग स्थानों से 664 किलोग्राम मिलावटी खोया होने के शक में जब्त किया है। पांच खाद्य पदार्थों के नमूने भरे हैं। होली/रंगोत्सव के दृष्टिगत जनपद में श्रृद्धालुओं को स्वच्छ व गुणवत्तायुक्त खाद्य/पेय पदार्थ उपलब्ध कराने हेतु मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ज्ञानपाल सिंह के नेतृत्व में खाद्य सचल दल द्वारा कृष्णा विहार कॉलोनी सुनरख बांगर स्थित राम प्रताप के मकान से खोया और मिल्क केक का एक-एक नमूना लिया। लगभग 664 किलोग्राम मिलावटी खोया जब्त कर खाद्य कारोबारकर्ता की अभिरक्षा में दिया गया। श्री कृष्ण जन्म स्थान के सामने स्थित नमकीन की तीन दुकानों से नमकीन के एक-एक नमूने संग्रहित किए गए। खाद्य सचल दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी मोहर सिंह, रामनरेश, धर्मेंद्र सिंह और रीना शर्मा शामिल रहे। अभियान के दौरान पु...