मथुरा, मई 10 -- खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा 16 खाद्य विक्रेताओें के खिलाफ न्यायालय में वाद दायर किए गए हैं। पूर्व में धीरेन्द्र प्रताप सिंह, सहायक आयुक्त (खाद्य) के नेतृत्व व मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ज्ञानपाल सिंह के निर्देशन में विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया था। खाद्य सचल दल के सदस्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी जितेन्द्र सिंह द्वारा वृंदावन में श्री बांके बिहारी मंदिर के निकट स्थित मिठाइयों की दुकानों पर छापामार कार्रवाई की थी। अनियमितताओं के लिए दिए गए नोटिस का जवाब न देने और खाद्य सुरक्षा विभाग के आदेशों की अवहेलना करने के लिए 16 खाद्य प्रतिष्ठानों नवनीत गोपाल मिष्ठान भंडार (प्रो. नीलेश), पप्पू भईया पेड़े वाले (प्रो. पंकज अग्रवाल), शिवम स्वीट्स (प्रो. अनदीप कुमार) अग्रवाल मिष्ठान भंडार (प्रो. हर्षित अग्रवाल), गिर्राज मिष्ठान भंडार (प्रो. ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.