मथुरा, फरवरी 16 -- रमणरेती परिक्रमा मार्ग स्थित धानुका आश्रम में सोमवार को अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा की बैठक हुई। जिसमें आगामी 15 मार्च को महासभा के बैनर तले एक विराट ब्राह्मण सम्मेलन का आयोजन मथुरा के श्रीजी बाबा आश्रम पर करने की घोषणा की गई। पदाधिकारियों ने कहा कि इस सम्मेलन में उत्तर प्रदेश के 34 ब्राह्मण संगठन एक मंच पर होंगे। बैठक की अध्यक्षता करते हुए महामंडलेश्वर डॉ आदित्यानंद महाराज ने कहा कि 15 मार्च को संपूर्ण ब्राह्मण समाज एक मंच पर वर्तमान परिवेश में ब्राह्मणों की भूमिका पर चिंतन करेगा। सम्मेलन में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, सांसद सतीश गौतम, नेता विरोधी दल माता प्रसाद पांडेय आदि भाग लेंगे। ब्रज प्रदेश अध्यक्ष बिहारीलाल वशिष्ठ एवं जिलाध्यक्ष राजकुमार शर्मा ने कहा कि वर्तमान सरकार ब्राह्मणों की अपेक्षा कर रही है। ...