नई दिल्ली, फरवरी 19 -- कान्हा की नगरी मथुरा में बुधवार की रात एक भीषण सड़क हादसे ने चार परिवारों के चिराग बुझा दिए। मगोर्रा थाना क्षेत्र के नगला देविया के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर गहरी नहर में जा गिरी। इस दिल दहला देने वाली घटना में कार सवार चारों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। ये सभी युवक महावन से राजस्थान के डीग में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। हादसे की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया और शादी वाले घर की खुशियां चंद मिनटों में मातम में तब्दील हो गई। 6 मीटर गहरी नहर में 'मौत का जाल' बनी उल्टी गिरी कार जानकारी के अनुसार, हादसा बुधवार रात करीब 9:00 बजे हुआ। महावन से गोवर्धन और मगोर्रा होते हुए एक कार डीग (राजस्थान) की ओर बढ़ रही थी। नगला देविया मोड़ के समीप कार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.