मथुरा, मई 28 -- Mathura News: यूपी के मथुरा में भंडारा लगाने को लेकर विवाद हो गया। दो पक्षों में मारपीट के बाद पथराव शुरू हो गया। देखते ही देखते फायरिंग शुरू हो गई। ताबड़तोड़ गोलियों की तड़तड़ाहट से क्षेत्र दहल उठा। घटना में चार लोगों को गोली लगी है और चार लोग मारपीट में घायल हो गए। इनमें एक ही हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस ने दोनों पक्ष के दर्जन से अधिक नामजद व अज्ञातों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके करीब एक दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया है। गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। एसएसपी ने सीओ के नेतृत्व में पांच टीमें लगाई हैं। सीसीटीवी और वायरल वीडियो के माध्यम से पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। घटना गुरुवार की है। गांव के पार्षद प्रतिनिधि राजवीर सिंह उर्फ गुड्डी प्रधान और गांव के ही केदार पक्ष के मध्य गांव से होकर ...